तीन तलाक पर बोले सपा सांसद, ‘सरकार का शरियत में दखल देना ठीक नहीं’

नई दिल्ली: लोकसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा हो रही है. चर्चा के दौरान जहां कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि दुनिया के 20 देशों में इस बारे में कानून लागू है. महिलाओं के साथ न्याय संविधान का मूल दर्शन है. उन्होंने कहा कि इस मसले पर सियासत नहीं होनी चाहिए, क्योंकि ये मसला एक औरत के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा हुआ है.
क्या बोले मौलवी काजिम रजा
वहीं इस मामले पर मौलवी, काजिम रजा का कहना है कि ये मुसलमानों का अपना मजहबी और निजी मामला है. इस मामले पर सियासी लोगों का दाखिला करना मुनासिब नहीं है. उन्होंने कहा कि इस खराबी कितनी है, ये हमारा उलेमा बोर्ड बार-बार बता चुका है.
