तीर्थ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत

शाहजहांपुर । उप्र के गोण्डा जिले से केदारनाथ यात्रा पर कार से जा रहे तीर्थ यात्रियों की कार शनिवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह गोंडा से कार द्वारा केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों की कार यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरेली मोड़ के पास एक खंभे से टकरा गई जिसके चलते कार गहरे खड्ड में गिर गई। पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस ने पहुंचकर कार में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में दुर्गेश कुमार (36), नीरज तिवारी (35), विकास (28) एवं उमेश (30) की मौत हो गई है जबकि श्री प्रकाश तिवारी गंभीर रुप से घायल है जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है सभी तीर्थयात्री गोंडा जिले के हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों में दो सगे भाई हैं।
