तीसरी लाइन पर नहीं दौड पाएगी रेलें, काम में हो रही देरी

भोपाल । काम में विलंब होने के कारण बारिश से पहले भोपाल से इटारसी के बीच किसी भी रेलखंड में तीसरी रेल लाइन पर ट्रेनें नहीं दौड़ पाएंगी। तीसरी लाइन के जो काम चल रहे हैं वे बहुत ही कम गति से चल रहे हैं। मालूम हो कि भोपाल-इटारसी के बीच ट्रेनों का जबरदस्त दबाव है। तीसरी रेल लाइन पर ट्रैफिक शुरू होने से काफी राहत मिलेंगी। ट्रेनें समय पर पहुंच सकती है, लेकिन काम ही देरी से चल रहा है इसके कारण बारिश के पहले तीसरी रेल लाइन पर ट्रेनों का दौड़ पाना मुश्किल है। भोपाल से इटारसी के बीच अलग-अलग रेलखंडों में तीसरी रेल लाइन का काम चल रहा है। इसमें भोपाल-हबीबगंज, हबीबगंज-बरखेड़ा, बुदनी-इटारसी रेलखंड शामिल है। तीनों खंडों में तीन साल से ज्यादा समय से काम चल रहा है। तीनों खंडों में काम बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। अभी तक तीसरी रेल लाइन पर ट्रेनें नहीं दौड़ पा रही हैं। 
    बुदनी-इटारसी रेलखंड में तीसरी लाइन का काम लगभग पूरा हुआ है। लेकिन इस पर भी अभी तक ट्रेनें नहीं दौड़ पा रही हैं। हालांकि इसी रेलखंड में तीसरी रेल लाइन पर सबसे पहले ट्रेनें दौड़नी हैं। इसी खंड में तीसरी लाइन का काम सबसे पहले शुरू हुआ था। काम लगभग पूरा हो हो गया है। रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि कमिश्नर रेलवे सेफ्टी यदि ध्यान दें तो बारिश पूर्व उक्त रेलखंड में तीसरी लाइन पर ट्रेनें दौड़ सकती हैं। इस संबंध में भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता आईए सिद्दीकी का कहना है कि अभी तक किसी भी रेलखंड में तीसरी रेल लाइन पर ट्रेन चलाने का प्रस्ताव नहीं है। अगर प्रस्ताव आता है तो उस पर विचार किया जा सकता है।

Leave a Reply