तेजस्वी यादव संग फोटो लगाकर लोगों से पैसे मांग रहे हैं राजद विधायक!

पटना। बिहार के वैशाली जिले के महुआ विधनसभा के राजद विधायक डॉ मुकेश रौशन की फेसबुक आईडी से मैसेज भेजकर लोगों से रुपये मांगे जा रहे हैं। जब इसकी सूचना लोगों ने विधायक को दी तो पूरा मामला उजागर हुआ। विधायक रौशन सोशल मीडिया में काफी सक्रिय रहते हैं, इस कारण इस बार उनकी चर्चा फेसबुक के कारण हो रही है। उन्होंने इस बात की लिखित शिकायत हाजीपुर सदर थाना के एसएचओ से की है।
मुकेश रौशन के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाला लगातार अपने साथियों जानने वालों से रुपये मांग रहा है। फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर जानने वालों से रुपये मांगे जा रहे हैं। छोटी सी हेल्प करने का मैसेज कई लोगों को आया जिसमें जल्द ही रुपया ट्रांसफर करने को कहा गया। विधायक रौशन ने पूरी घटनाक्रम की जानकारी वैशाली पुलिस को भी दे दी है। इससे पहले भी साइबर अपराधी बिहार के अल्पसंख्यक मंत्री जमा खान, पूर्व मंत्री महेश्वर हजारी के अलावा बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी आलोक राज पूर्व डीजी एसके भारद्वाज समेत कई नामचीन लोगों के नाम पर इसी तरह के फर्जी फेसबुक अकॉउंट बनाकर लोगों को ठगने का प्रयास कर चुके हैं।
