तोमर समर्थकों को हजम नहीं हो रहे हैं कमल माखीजानी…..कही देवेश जैसा हाल न हो जाए
ग्वालियर| भारतीय जनता पार्टी के नए शहर जिला अध्यक्ष की नियुक्ति होने के साथ ही गुटबाजी शुरू हो गई है! बीते रोज प्रदेश भाजपा आलाकमान द्वारा शहर जिला अध्यक्ष के पद पर कमल माखीजानी को नियुक्ति करने का ऐलान किया गया था! श्री माखीजानी सांसद विवेक नारायण शेजवलकर गुट के होने के कारण केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थकों को मखीजानी की नियुक्ति हजम नहीं हो रही है! वही तोमर समर्थकों ने अब माखीजानी के खिलाफ एक मोर्चा खोल दिया है! सूत्रों की मानें तो नरेंद्र सिंह तोमर गुटके स्थानीय भाजपा नेताओं का कहना है कि पैनल में जिन तीन नामों को भेजा गया था उन्हें दरकिनार कर कमल माखीजानी को शहर जिला अध्यक्ष बना दिया है! आप मखीजानी का विरोध होना शुरू हो गया है जिसके चलते माखीजानी का हाल भी पहली बार शहर जिला भाजपा अध्यक्ष बनाए गए देवेश शर्मा की तरह होता नजर आ रहा है! गौरतलब है कि पूर्व में देवेश शर्मा को शहर जिला अध्यक्ष बनाया गया था उस समय भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के विरोध के चलते देवेश शर्मा को पार्टी के द्वारा जिला अध्यक्ष पद से हटाना पड़ा था! आज वही समय फिर दोहराता नजर आ रहा है! बीते रोज नए जिला अध्यक्ष ने एक थाना प्रभारी को भी घुडकी की दी थी लेकिन उस थाना प्रभारी ने कमल मखीजानी को अपने पुलिसिया अंदाज में समझा भी दिया था! इसके बाद कमल माखीजानी ने थाना प्रभारी से माफी मांगी और फूल माला पहनाकर थाना प्रभारी का सम्मान किया था! अब शहर के भाजपा नेताओं ने श्री माखीजानी के खिलाफ तोमर समर्थकों के मोर्चा खोलने से पार्टी के बड़े नेताओं की चिंता बढ़ गई है क्योंकि अब आने वाले दिनों में उपचुनाव होने वाला है ऐसे में शहर जिला अध्यक्ष के विरोध का प्रभाव उपचुनाव पर भी पड़ सकता है!
