तो……….क्या भाजपा को युवा अध्यक्ष मिलेगा

जयपुर । राजनीति में क्या उथल पुथल कब कैसे कर दे किसी भी भाजपाई बडे तुर्क नेता मालूम पडता विपक्ष की तो औकात ही नहीं दिख रही है जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में 300 प्लस सीटें जीतने का दावा सफल हुआ है उससे अंदाजा ही नहीं विश्वास हो चला है कि मोदी मंत्रिमंडल में पहले राज्यवर्धन का नाम शामिल होने के लिए उछल रहा था विस्तार के दिन ही डम्प कर दिया गया। चर्चा है कि राज्यवर्धन को कांग्रेस के युवा अध्यक्ष सचिन पायलट के सामने भाजपा के युवा, ऊर्जावान पूर्व केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह को प्रदेश में अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
जून में होने वाले संसद के बजट सत्र के शीघ्र पश्चात भाजपा अखिल भारतीय सदस्यता अभियान शुरू करेगी इस दौरान नए सदस्य बनाए जाने की प्रक्रिया भी की जाएगी इस पूरी प्रक्रिया में लगभग चार माह का समय लगेगा इसके बाद पार्टी मंडल, ब्लॉक, जिला, व राज्य स्तरीय पार्टी के चुनावों की प्रक्रिया शुरू करेगी इस बारे में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा यदि सैनी को बदला भी जाता है तो भी उन्हें दिसम्बर 2019 से पहले बदलना संभव नहीं है। भाजपा में एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के मद्देनजर भाजपा को नया पार्टी अध्यक्ष भी नियुक्त करना पडेगा। क्योंकि भाजपा ने अमित शाह को केन्द्रीय गृहमंत्री बनाया है पार्टी संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्त तब तक नहीं हो सकती जब तक की राज्यों के 50 प्रतिशत चुनाव पूर्ण नहीं हो जाते। आगामी कुछ महीने में राजस्थान मेंं स्थानीय निकायों के चुनाव होने वाले है उसके बाद पंचायतों के चुनाव तथा उसके बाद कोऑपारेटिव बैक्स एवं मंडियों के चुनाव होंगे सैनी को जून 2018 में एक समझौतावादी उम्मीदवार के रूप में भी नियुक्त कियाग या था उम्मीद है कि वे इन चुनावों का पर्यवेक्षण करेंगे। मोदी-शाह की राजनीति को जानने वालों को कहना है कि लोकसभा में शून्य के मुकाबले 25 से जीती है अब भाजपा निकायों, परिषदों, पंचायतों में कांग्रेस सरकार सत्ता में होने के बावजूद धूल चटाना चाहती है।

Leave a Reply