थोड़ा सा भी बढ़ा समुद्र का जलस्तर, तो दुनिया में आ जाएगी सुनामी

वाशिंगटन, जलवायु परिवर्तन की वजह से बढ़ रहे वैश्विक तापमान के चलते दुनिया पर एक और संकट आ सकता है। एक अध्ययन में विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि समुद्र के जलस्तर में थोड़ी सी भी वृद्धि होने से पूरी दुनिया में सुनामी आ सकती है। 

तटीय शहरों में समुद्र का जल स्तर बढ़ने के खतरे के बारे में सभी को जानकारी है, मगर इस नए अध्ययन से पता चला है कि भूंकप के बाद आई सुनामी से तटीय शहरों के अलावा दूर बसे क्षेत्रों को भी खतरा हो सकता है। 

अमेरिका के वर्जिनिया टेक के एक सहायक प्रोफेसर रॉबर्ट वेस ने कहा कि यह अध्ययन बताता है कि समुद्र का जलस्तर बढ़ने से सुनामी के खतरे काफी बढ़ गए हैं, जिसका मतलब है कि भविष्य में छोटी सुनामी का भी बड़ा भयानक प्रभाव हो सकता है.' यह अध्ययन साइंस एडवांसेस जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

साइंस एडवांसेज नामक जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, समुद्र का जल स्तर बढ़ने से पूरी दुनिया में सुनामी का खतरा बढ़ेगा। इस अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने चीन के मकाउ में मौजूदा जल स्तर पर कंप्यूटर से कृत्रिम सुनामी बनाई और इससे जल स्तर में 1.5 से तीन फुट तक की वृद्धि हुई। दक्षिणी चीन में बसा मकाउ अत्यधिक जनघनत्व वाला तटीय क्षेत्र है, जो सामान्यत: सुनामी के खतरे से सुरक्षित है।

अध्ययन में सामने आया कि समुद्र के मौजूदा जल स्तर में 8.8 तीव्रता के भूकंप से मकाउ डूब सकता है, लेकिन कृत्रिम जल स्तर में वृद्धि के कारण आए नतीजों ने टीम को हैरान कर दिया। 1.5 फुट की वृद्धि से सुनामी का खतरा 1.2 से 2.4 बार बढ़ गया, जबकि तीन फुट वृद्धि से 1.5 से 4.7 बार बढ़ा।


Leave a Reply