दंगों की आड में अमे‎रिका में हो रहे आईफोन चोरी 

न्यूर्याक । दंगों की आग में झूलस रहे अमे‎रिका (यूएस) स्थित कई ऐपल स्टोर्स को तोड़कर बदमाशों ने आईफोन चोरी कर ले गए हैं। हालांकि ऐपल ने चुराए गए आईफोन को ढूंढने का तरीका निकाल लिया है। कंपनी आसानी से इन आईफोन को ट्रैक कर पा रही है। कंपनी ने चोरी करने वालों के लिए एक चेतावनी भी जारी की है जिसमें कहा गया है कि आप ट्रैक हो रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल ने न्यू यॉर्क, लॉस एंजेलिस, मिनीपोलिस, वॉशिंगटन और फिलाडेल्फिया के रिटेल स्टोर्स को ट्रैक किया है। इन सभी स्टोर्स से चुराए गए आईफोन पर कंपनी ने एक ऑन स्क्रीन मेसेज भेजा है। इस मेसेज में लिखा गया है, 'डिवाइस को डिसेबल कर दिया गया है और इसे ट्रैक किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया जाएगा।' स्टोर्स से फोन उठाने वाले कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस बात को माना है कि फोन को ब्लॉक कर दिया गया है। बता दें कि ऐपल अपने आईफोन में एक खास सॉफ्टवेयर देता है। इसके जरिए फोन चोरी हो जाने पर इसे डिसेबल और ट्रैक किया जा सकता है। कोरोना लॉकडाउन के नियमों में छूट मिलने के बाद कुछ समय पहले ही ऐपल ने अमेरिका में अपने स्टोर्स खोले थे। हालांकि हिंसा और चोरी की घटनाओं को देखते हुए ऐपल ने कई इलाकों में अपने स्टोर्स को बंद कर दिया और स्टॉक को भी खाली कर दिया है।  बता दें कि अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड मौत के बाद अमेरिका विरोध की आग में झुलस रहा है। इस दौरान चोरी की भी कई घटनाएं सामने आई हैं। 
 

Leave a Reply