दिल्ली आने वाली दो उड़ान डायवर्ट

नई दिल्ली | लंबे इंतजार के बाद आखिरकार गुरुवार को मानसून ने दिल्ली में दस्तक दे दी। सुबह-सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हुई बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया। साथ ही लोगों को भीषण गर्मी और उमस से भी राहत दिलाई। वहीं सड़कों को पानी से लबालब भर दिया। दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर पर जलभराव के कारण यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई। वहीं नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई जगह जलभराव देखने को मिला। इसके अलावा विमान सेवा पर भी बारिश का असर पड़ा।दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि रेलवे अंडरपास पुल प्रह्लादपुर पर यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। जलभराव की वजह से दोनों मार्ग बंद हैं। भारी बारिश का असर विमान सेवा पर भी दिखाई दिया। बारिश के कारण सुबह में दिल्ली आने वाली दो उड़ानों को डायवर्ट किया गया। दो उड़ानों को अमृतसर और जयपुर डायवर्ट किया गया जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 30 मिनट देरी से चल रही थीं। मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply