दिल्ली का चोर गिरोह रंगे हाथ पकड़ा गया, एक चोर ने खुद किया घायल

अहमदाबाद | शहर की सोला पुलिस ने दिल्ली के चोर गिरोह को उस समय धरदबोचा जब वह एक बंद मकान में चोरी करने घुसे थे| पकड़े जाने के बाद एक आरोपी ने ब्लैड से अपने हाथ और सिर घायल कर लिया| जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके 12 टांके लगाने पड़े| पुलिस ने आरोपियों से रु. 2.20 लाख का माल सामान जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की है| अहमदाबाद के सोला और सेटेलाइट क्षेत्र में गोल्डन कलर की होन्डा सिटी कार कई दिनों से घूम रही थी| यह कार जिन जिन इलाकों से गुजरी वहां चोरी की घटना सामने आई| कार में सवार लोग ही चोरी की घटना को अंजाम देते होने की आशंका के बाद पुलिस ने कार की तलाश शुरू की| लेकिन कार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली| जिससे पुलिस ने कार के सीसीटीवी फूटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए| जिसमें पुलिस को सफलता मिली और चोरों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया| दरअसल सीसीटीवी फूटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पान की दुकान की मालिक ने कार देखते ही पुलिस को सूचना दे दी| सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत वहां पहुंच गई, जहां आरोपी चोरी करने घुसे थे| पुलिस ने दिल्ली के चोर गिरोह के इकबाल, ईर्षाद और सहरोज नामक आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया| हांलाकि इस दौरान ईर्षाद नामक आरोपी ने मुंह में जीभ के नीचे दबी ब्लैड निकाली और सिर व हाथ पर मारकर खुद को घायल कर लिया| पुलिस ने उसका तुरंत उपचार कराया, जिसमें उसे 12 टांके आए हैं| जांच में पता चला कि आरोपी दिल्ली के निवासी हैं और अहमदाबाद के फतेहवाडी स्थित समीर नामक शख्स के मकान में रहते थे और दिन के दौरान बंद मकानों को टार्गेट करते थे| अब अनेक चोरियों को अंजाम दे चुके आरोपी कहना है कि उन्हें घटनास्थल याद नहीं है| ईर्षाद और सहरोज दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में गिरफ्तार हो चुके हैं|
