दिल्ली का हर बच्चा सच्चे अर्थों में देशभक्त होगा

दिल्ली |के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के महत्त्वाकांक्षी 'देशभक्ति पाठ्यक्रम' (Deshbhakti Curriculum) की शुरुआत करते हुए कहा कि दिल्ली का हर बच्चा सच्चे अर्थों में देशभक्त होगा। बच्चों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने के लिए पाठ्यक्रम के जरिए हर साल स्वतंत्रता सेनानी से लेकर सामाजिक आंदोलनों से जुड़े लोगों के बारे में पढ़ाया जाएगा। इससे बच्चों को देशभक्ति के मायने समझाने के साथ उनसे प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देशभक्ति सभी के अंदर है उसे 24 घंटे जगाए रखने की जरूरत है।

 मंगलवार को क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती पर छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल लोग केवल तिरंगा फहराने या राष्ट्रगान गाते वक्त ही देशभक्ति महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 74 सालों में हमें अपने स्कूलों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित पढ़ाया गया, लेकिन बच्चों को देशभक्ति नहीं पढ़ाई गई। देशभक्ति हम सभी के अंदर है, लेकिन इसे प्रेरित करने की जरूरत है। दिल्ली का हर बच्चा सच्चे अर्थों में देशभक्त होगा। देशभक्ति पाठ्यक्रम देश के विकास में सहायक सिद्ध होगा और भारत को तेजी से आगे ले जाएगा।

'भारत माता की जय', 'इंकलाब जिंदाबाद' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें ऐसा माहौल विकसित करने की जरूरत है, जिसमें हम सभी और हमारे बच्चे हर कदम पर देशभक्ति महसूस करें। केजरीवाल ने कहा कि सभी तरह के पेशेवर सामने रहे हैं। देशभक्त पेशेवर विकसित नहीं हो रहे हैं।

 

Leave a Reply