दिल्ली के उद्योग मंत्री ने कहा रोजगार बढ़ाने की संभावनाएं

नई दिल्ली । दिल्ली के स्वास्थ्य एवं उद्योग मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार राजस्व के साथ रोजगार की संभावनाएं बढ़ाने के लिए कारोबारी मेला और प्रदर्शनी को बढ़ावा देगी। कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य होने पर इस दिशा में सरकार गंभीरता से कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी दुबई जैसे मेले लग सकते हैं। इसमें देश-दुनिया के कारोबारी और ग्राहक शामिल होंगे। राजधानी में इस तरह के मेले से सभी को फायदा होगा। जैन सोमवार को चैंबर आफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआइ) की अगुवाई में मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल से बात कर रहे थे।मुलाकात के बाद सीटीआइ चेयरमैन बृजेश गोयल बताया कि इस अवसर मंत्री ने दुबई में होने वाले प्रदर्शनी मेले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कार्यक्रम होंगे तो रोजगार मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदर्शनी उद्योग से जुड़ीं निकिता आर्या, रीमा अरोड़ा, निखिल चुघ, लहर सेठी, स्वाति भसीन, निर्मल गुप्ता, शालू गुप्ता, हर्ष सिंह व रूपाली गुप्ता शामिल थीं।
