दिल्ली के हवाईअड्डे पर अलग-अलग गेट से प्रवेश

नई दिल्ली । लॉकडाउन खत्म होने के बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर आप पहले की तरह किसी भी गेट से प्रवेश नहीं कर सकेंगे। दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन अलग-अलग एयरलाइन के हिसाब से चेक इन और गेट से प्रवेश की व्यवस्था करेगा। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के प्रवेश के लिए 3 अलग गेटों को चिह्नित किया है। लोगों में सामाजिक दूरी बनाए रखने व आवाजाही की सुगम व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। हालांकि, यात्री पहले की तरह किसी भी गेट से बाहर आ सकते हैं। लॉकडाउन से पहले यात्री एयरपोर्ट पर किसी भी गेट से प्रवेश कर सकते थे। बैठने की जगह पर भी सामाजिक दूरी रखी जाएगी। इसके लिए हर जगह अतिरिक्त सीट व सोफे लगाए गए हैं।

Leave a Reply