दिल्ली: तकनीकी कारणों से शाहदरा-दिलशाद गॉर्डन मेट्रो सेवा ठप

नई दिल्ली, दिल्ली में तेज आंधी के बीच मेट्रो में खराबी आ गई है. शाहदरा से दिलशाद गार्डन की मेट्रो लाइन पर संचालन अस्थाई रूप से ठप पड़ा हुआ है. यात्रियों को इसकी वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रह है. मेट्रो के कर्मचारी इस लाइन को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं.
ओवर हेड इक्वीपमेंट (ओएचई या पावरलाइन) खराब होने की वजह से रेड लाइन पर वेलकम और दिलशाद गार्डन के बीच शाम सात बजे से मेट्रो सेवा ठप पड़ी हुई है. दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी सेवा को बहाल करने में जुटे हुए हैं. शाहदरा और दिलशाद गार्डन के बीच मेट्रो का संचालन नहीं हो रहा है. हालांकि शाहदरा से रिठाला के बीच मेट्रो ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं.
बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार शाम को धूल भरी आंधी चली. इसमें कई इलाकों में पेड़ टूट गए. मौसम विभाग आंधी को लेकर कई बार अलर्ट जारी कर चुका है.
जानकारी के मुताबिक, तेज आंधी तूफान के कारण दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बिजली चली गई. तेज आंधी के कारण कई जगह पेड़ टूटकर सड़क पर गिर पड़े हैं. हालांकि, अभी किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है.
