दिल्ली में आज से शुरू हुआ 75 जगहों पर तिरंगे लगाने का काम

नई दिल्ली । स्वतंत्रता दिवस के 75वें वर्ष को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को 111 फीट के राष्ट्रीय ध्वज को 75 स्थानों पर फहराने की शुरुआत की। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले चरण में हमारा लक्ष्य दिल्ली में 500 स्थानों पर झंडे लगाने का है। हमारा उद्देश्य है कि हर कोई दिन में 2-3 बार झंडा जरूर देखे। अपने सांसारिक जीवन में कभी-कभी हम अपने देश, समाज को भूल जाते हैं। ये झंडे हमें देशभक्ति की भावना देंगे। वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ट्वीट करके पहले ही कह चुके हैं कि बृहस्पतिवार से 75 जगहों पर 115 फीट ऊंचे तिरंगे लगाने का काम शुरू होगा।
