दिल्ली हिंसा : अब तक 18 लोगों की मौत, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, सीलमपुर और मौजपुर में सुधरे हालात
नई दिल्ली. उत्तर पूर्वी दिल्ली (North East Delhi) में पिछले दो दिनों में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर भड़की हिंसा में अब तक एक पुलिसकर्मी सहित कुल 18 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 56 पुलिसकर्मियों समेत करीब 200 लोग घायल बताए जा रहे हैं. विभिन्न अस्पताल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, मृतकों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. बीते दो दिनों के दौरान अलग-अलग अस्पतालों में 120 से ज्यादा लोगों को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. इस बीच भजनपुरा और खुरेजी खास इलाके में मंगलवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. पुलिस के मुताबिक, सीलमपुर और मौजपुर में हालात अब सुधरते दिख रहे हैं. यहां बुधवार सुबह 4:30 बजे के बाद से हिंसा की कोई घटना सामने नहीं आई है. मौजपुर इलाके में बुधवार सुबह कई जगह पर लोग काम पर जाते दिखे. वहीं पुलिस ने बाबरपुर, जाफराबाद और गोकुलपुरी में यातायात बंद कर रखा है.
इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने हिंसा में घायल शहादरा के डीसीपी अमित शर्मा के परिवार को फोन कर उनका हालचाल लिया. वहीं इससे पहले देर रात सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर दिल्ली हिंसा के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और जल्द से जल्द शांति बहाली की मांग कर रहे लोगों को पुलिस ने हटा दिया है. पुलिस ने छात्र-छात्राओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. बड़ी संख्या में छात्र सीएम आवास के बाहर 'केजरीवाल बाहर आओ, हमसे बात करो' के नारे लगा रहे थे.
Delhi: Police disperse the people who had gathered outside Chief Minister Arvind Kejriwal's residence demanding action against #DelhiViolence and seeking restoration of peace. https://twitter.com/ANI/status/1232398285769338880 …
61 people are talking about this
पीड़ितों से मिलने GTB पहुंचे हर्षवर्धनकेंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन मंगलवार देर रात घायलों का हालचाल जानने गुरु तेग बहादुर अस्पताल (GTB) पहुंचे. केंद्रीय मंत्री ने अस्पताल का दौरा करने के बाद कहा कि मुझे पता चला कि यहां 81 घायलों का इलाज चल रहा है, इनमें से कुछ घायलों को इलाज करने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है. कई को गंभीर चोटें भी आई हैं और मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
Union Min Harsh Vardhan visited Guru Teg Bahadur (GTB) Hospital: I've been informed that 81 people were admitted to hospital y'day&69 today. Few of them have been discharged after treatment. Many are severely injured, I pray for their speedy recovery. (25.02) #DelhiViolence
80 people are talking about this
24 घंटे के अंदर शाह ने की तीसरी बैठक
खबर लिखे जाने तक गृहमंत्री अमित शाह ने 24 घंटे के अंदर तीसरी बड़ी बैठक की है. इस बैठक में नवनियुक्त दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) एसएन श्रीवास्तव भी मौजूद थे. यह बैठक करीब 3 घंटे चली. वहीं, शाह ने अपना त्रिवेंद्रम का दौरा भी रद्द कर दिया है. शाह का आज तिरुवनंतपुरम जाने का कार्यक्रम था.
एसएन श्रीवास्तव बने स्पेशल कमिश्नर
गृह मंत्रालय ने आईपीएस एसएन श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से दिल्ली पुलिस में स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) के रूप में नियुक्त कर दिया है. फिलहाल वह सीआरपीएफ में एडीजी के पद पर तैनात हैं. सीआरपीएफ में तैनाती से पहले वह दिल्ली पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात हो चुके हैं.
उत्तर पूर्वी दिल्ली में आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, बोर्ड की परीक्षाएं टलीं
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने बताया कि हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्वी दिल्ली के सभी सरकारी और निजी स्कूल बुधवार को भी बंद रहेंगे. गृह परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. सिसोदिया ने सीबीएसई से बुधवार को होने वाली बोर्ड परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध किया. जिसके बाद सीबीएसई ने बुधवार को होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है.
