दीपिका बोली शादी के बाद रणवीर में आया है बदलाव

दीपिका पादुकोण की जब से रणवीर सिंह से शादी  हुई है, तब से तो जैसे उनका हर सपना ही पूरा हो गया है। हाल ही में दीपिका ने रणवीर सिंह अपनी केमिस्ट्री और शादी के बाद की लाइफ के बारे में कुछ दिलचस्प बातें शेयर कीं। दीपिका ने कहा, 'एक-दूसरे को हमसफर चुनना…मुझे लगता है कि यह मेरी लाइफ का बेस्ड डिसिज़न्स में से एक था। मैं बहुत लकी हूं क्योंकि शादी के बाद में भी मुझे यह डेटिंग जैसा ही लगता है। फर्क बस इतना है कि शादी के बाद आप एक-दूसरे को और जान पाते हैं, देख पाते हैं और ढेर सारा वक्त साथ बिताते हैं। शादी के साथ कई तरह की जिम्मेदारियां आ जाती है। हमारी लाइफ में खूबसूरत चीजें हैं, ड्रामा, टेंशन या एंग्जाइटी के लिए तो कोई जगह ही नहीं।' दीपिका ने कहा कि रणवीर पहले के मुकाबले अधिक जिम्मेदार हो गए हैं। प्रफेशनल फ्रंट की बात करें, तो दीपिका और रणवीर कबीर खान की फिल्म '83' में साथ नजर आएंगे। यह फिल्म पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की लाइफ पर आधारित है। यह फिल्म अप्रैल 2020 में रिलीज होगी। 
 

Leave a Reply