दुकानदार और ग्राहक मचा रहे भीड, एसडीएम की कार्रवाई से हडकंप
सिवनी मालवा । होशंगाबाद एवं हरदा जिले में कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद सिवनीमालवा प्रशासन अब और भी सतर्क हो गया है। जब से शासन एवं प्रशासन द्वारा लॉकडाउन में छूट दी गई है। तब से दुकानदारों द्वारा अपने ग्राहकों के बीच सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कराए जा रहा है। 60 साल से अधिक तथा 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बाजार में लाना प्रतिबंधित किया गया है। उसके बावजूद भी दुकानों पर छोटे बच्चे एवं बुजुर्ग खड़े हुए पाए गए। एसडीएम डीएन सिंह एवं एसडीओपी सौम्या अग्रवाल एवं नगर पालिका द्वारा बाजार में संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। कपड़ा बाजार, किराना बाजार, सराफा बाजार, गांधी चौक, मेन रोड, सब्जी बाजार में दुकानों पर ग्राहक सोशल डिस्टेंस में नहीं दिखे तथा दुकानों पर बहुत अधिक भीड़ लगी पाई गई। जिसमें दुकानदारों पर तत्काल जुर्माना लगाया गया। कपड़ा बाजार में दुकानदारों द्वारा दुकान के सामने ही सामान रखा पाया गया। एसडीएम द्वारा दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाई गई तथा बताया गया कि पहले 200 जुर्माना किया जाएगा। उसके बाद 500 तथा उसके बाद 1000 हजार जुर्माना किया जाएगा। यदि उसके बाद भी दुकानदारों द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो एफआईआर भी कराई जाएगी। प्रशासन की कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने ग्राहकों की भीड को दुकान से किया बाहर। इस अवसर पर एसडीएम डीएन सिंह, तहसीलदार दिनेश सांवले, एसडीओपी सौम्या अग्रवाल, सीएमओ यशवंत राठौर, थाना प्रभारी संजय चोकसे, सहायक उपनिरीक्षक आकाश शर्मा, राजस्व निरीक्षक धनजी मालवीय, नगर पालिका आमला उपस्थित रहा।
