दुनिया में कोरोना : इटली में एक दिन में 793 की मौत, 35 देशों में 90 करोड़ लोग घरों में ‘कैद’
कोरोना की वजह से दुनियाभर में 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इटली, स्पेन, फ्रांस और श्रीलंका के अलावा कई अमेरिकी राज्यों में पूरी तरह लॉकडाउन है। 35 देशों में करीब 90 करोड़ लोग अपने घरों में कैद हैं। इटली सबसे ज्यादा प्रभावित है और यहां मौत का आंकड़ा चार हजार पार कर गया, जो विश्व में सर्वाधिक है।
पाकिस्तान में 733 हुई संक्रमितों की संख्यापाकिस्तान में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 733 हो गई, जिसमें सिंध में 396 और पंजाब में 137 शामिल हैं। पाकिस्तान सरकार की तरफ से यह जानकारी दी गई है।
इटली में एक दिन में 793 लोगों की मौत
इटली में शनिवार को कोरोना वायरस से 793 लोगों की मौत हो गई जो एक दिन में हुई सर्वाधिक मौत है। इससे देश में इस घातक विषाणु से मृतकों की कुल संख्या 4825 हो गई है जो पूरी दुनिया में इस बीमारी से हुई मौत का 38.3 फीसदी है। कोविड-19 संक्रमण की संख्या 53578 हो गई है जो एक और रिकॉर्ड है।
