दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत 97 रन से आगे
भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट गंवाकर 90 रन बना लिए हैं। पहली पारी की आधार पर मिली सात रन की बढ़त के अनुसार भारत 97 रन आगे है। दूसरे दिन के आखिरी सत्र में अपनी दूसरी पारी खलने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत एक बार फिर से खराब रही। न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 रन पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर भारत को सात रन की बढ़त मिली। भारत की ओर से चार विकेट शमी ने लिए, तीन विकेट बुमराह को मिले, जडेजा ने दो विकेट चटकाए और उमेश यादव को भी एक विकेट मिला।
दूसरे दिन का खेल खत्म
भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट गंवाकर 90 रन बना लिए हैं। पहली पारी की आधार पर मिली सात रन की बढ़त के अनुसार भारत 97 रन आगे है।
दूसरे दिन के आखिरी सत्र में अपनी दूसरी पारी खलने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत एक बार फिर से खराब रही। मयंक अग्रवाल इस पारी में भी सस्ते में चलते बने। पहली पारी में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले पृथ्वी शॉ 14 रन पर आउट हुए। कप्तान विराट कोहली का फ्लॉप शो जारी रहा। वो एक बार फिर से बड़े स्कोर बनाने में असफल रहे। वो 14 रन बनाकर ग्रैंडहोम का शिकार बने।
अजिंक्य रहाणे के रूप में भारत को चौथा झटका लगा। रहाणे नौ रन बनाकर आउट हुए। कीवी तेज गेंदबाजों की शॉर्ट गेंदों के सामने आज रहाणे को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वैगनर की गेंद को वो खुद विकेट पर मार बैठे। पुजारा ने थोड़ी हिम्मत दिखाई, लेकिन वो भी अपने मिले स्टार्ट को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए और 24 रन पर आउट हुए। नाइट वॉचमैन उमेश यादव भी चलते बने।
न्यूजीलैंड की ओर से बोल्ट ने तीन विकेट लिए हैं। एक विकेट साउदी और वैगनर-ग्रैंडहोम को भी एक-एक विकेट मिले हैं। आज गेंदबाजों ने कुल 16 विकेट चटकाए हैं। भारतीय गेंदबाजों ने आज दो सेशन में कीवी टीम को ऑलआउट किया। इसके बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने आखिरी सत्र में भारत के छह विकेट गिरा दिए।
इससे पहले न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 रन पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर भारत को सात रन की बढ़त मिली। भारत की ओर से चार विकेट शमी ने लिए, तीन विकेट बुमराह को मिले, जडेजा ने दो विकेट चटकाए और उमेश यादव को भी एक विकेट मिला।
रहाणे आउट
अजिंक्य रहाणे के रूप में भारत को चौथा झटका लगा। रहाणे नौ रन बनाकर आउट हुए। कीवी तेज गेंदबाजों की शॉर्ट गेंदों के सामने आज रहाणे को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वैगनर की गेंद को वो खुद विकेट पर मार बैठे। भारत का स्कोर- 80/4, उमेश(00) पुजारा (18)। पहली पारी के आधार पर मिली सात रन की बढ़त के अनुसार भारत 87 रन से आगे है।
ड्रिंक्स ब्रेक
विराट कोहली के आउट के होने के बाद अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं। कीवी गेंदबाज लगातार छोटी गेंद से भारतीय बल्लेबाजों पर प्रहार कर रहे हैं। भारत का स्कोर- 68/3, रहाणे(07) पुजारा (17)
कोहली आउट
भारतीय कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से नाकाम रहे। कीवी जमीन पर टेस्ट सीरीज की तीसरी में भी कोहली का बल्ल कुछ खास कमाल नहीं कर पाया। कोहली को कॉलिन डि ग्रैंडहोम ने 14 रन पर एलबीडब्लू आउट किया। भारत का स्कोर- 55/3, रहाणे(00) पुजारा (14)
शॉ आउट
टिम साउदी ने पृथ्वी शॉ को शॉर्ट गेंद फेंकी, जिसे वो संभाल नहीं पाए। एक सधी हुई छोटी गेंद थी, पृथ्वी किसी तरह से उस गेंद की लाइन से हटने की कोशिश में थे, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से में लगी और स्लिप में खड़े लॉथम ने कैच लपक लियाष शॉ 14 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर- 31/2, विराट(00) पुजारा (8)
भारत को लगा पहला झटका
भारतीय टीम की दूसरी पारी शुरू हुई और उसे तुरंत झटका लगा। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को ट्रेंट बोल्ट ने एलबीडब्लू आउट कर दिया। वो सिर्फ तीन रन पर चलते बने। दूसरी पारी में भी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाजों का जोड़ी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने में एक बार फिर से असफल रही। भारत का स्कोर- 25/1, पृथ्वी (13) पुजारा (4)
कीवी पारी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन कीवी टीम ने 63/0 से आगे खेलना शुरू कर दिया है। न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 रन पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर भारत को सात रन की बढ़त मिली है। दूसरे दिन सुबह से ही भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी की और कीवी बल्लेबाजों को क्रीज पर जमने नहीं दिया।दूसरे दिन भारत को पहली सफलता उमेश यादव ने दिलाई। टॉम ब्लंडेल को उन्होंने 30 रन के स्कोर पर एलबीडब्लू कर पवेलियन की राह पकड़ा दी। केन विलियनसन को आउट कर जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड को दूसरा झटका दिया।विलियनसन तीन रन बनाकर बुमराह की गेंद पर पंत को कैच थमा बैठे। अश्विन की जगह खेल रहे रवींद्र जडेजा ने रॉस टेलर 15 रन पर आउट किया। इस बीच टॉम लॉथम (52) ने एक बार फिर से न्यूजीलैंड के लिए अहम पारी खेली और अपना अर्धशतक जमाया। लॉथम ने टेलर के साथ मिलकर 40 रन की साझेदारी की।इसके तुरंत बाद ही मोहम्मद शमी ने मेजबानों को दोहरा झटका दिया। पहले अर्धशतक जमा चुके लॉथम को शमी ने बोल्ड किया। इसके बाद अपने अगले ओवर में हेनरी निकोल्क स्लीप में विराट कोहली हाथों कैच कराया। दूसरे दिन के पहले सेशन न्यूजीलैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। लंच के बाद न्यूजीलैंड को दो लगातार झटके लगे।जसप्रीत बुमराह ने आते ही बीजे वॉटलिंग को शून्य पर वापस भेजा। इसके बाद इसी ओवर की पांचवी गेंद पर उन्होंने साउदी को पंत के हाथों लपकवा दिया। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने कीवी टीम को आठवां झटका दिया। जडेजा ने ग्रैंडहोम को 26 रन पर बोल्ड कर दिया।आखिरी में जैमिसन और वैगनर के बीच 51 रन की साझेदारी हुई। जैमिसन ने 49 रन बनाए। भारत की ओर से चार विकेट शमी ने लिए, तीन विकेट बुमराह को मिले, जडेजा ने दो विकेट चटकाए और उमेश यादव को भी एक विकेट मिला।
जैमिसन अर्धशतक के करीब
जैमिसन और वैगनर के बीच 44 रन की साझेदारी हो चुकी है। न्यूजीलैंड का स्कोर 215/8, वैगनर (15) और जैमिसन (42),भारत की पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड अभी भी 27 रन पीछे है।
आठ विकेट गिरे
रवींद्र जडेजा ने कीवी टीम को आठवां झटका दिया। जडेजा ने ग्रैंडहोम को 26 रन पर बोल्ड कर दिया। एक शानदार गेंद थी, जो विकेट पर जमी गिल्लियों को हवा में लहरा गई। जैमिनस और ग्रैंडहोम के बीच 24 रन की साझेदारी हुई। न्यूजीलैंड का स्कोर 183/8, वैगनर (1) और जैमिसन (18),भारत की पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड अभी भी 59 रन पीछे है। भारतीय तेज गेंदबाजों ने अभी तक कीवी टीम पर दबाव बना रखा है, लेकिन इस बीच जैमिसन और ग्रैंडहोम के बीच 23 रन की साझेदारी हो चुकी है। 60 ओवर्स के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 177/7, ग्रैंडहोम (26) और जैमिसन (13),भारत की पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड अभी भी 65 रन पीछे है।
लंच के बाद भारत को मिली सफलता
लंच के बाद का तीसरा ओवर फेंकने आए बुमराह ने कीवी टीम को लगातार दो झटके दिए। 50वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने वॉटलिंग को कवर्स के क्षेत्र में जडेजा के हाथों कैच कराया। इसके बाद इस ओवर की पांचवी गेंद पर उन्होंने साउदी को पंत के हाथों लपकवा दिया। 52 ओवर्स के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 153/7, ग्रैंडहोम (19) और जैमिसन (00)
लंच तक न्यूजीलैंड का स्कोर 142/5
दूसरे दिन के पहले सेशन का खेल खत्म हो चुका है। लंच तक न्यूजीलैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 142 रन बना लिए हैं। दिन के शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की है। दूसरे दिन भारत को पहली सफलता उमेश यादव ने दिलाई। इसके कुछ ही देर बाद बुमराह ने टीम इंडिया को दूसरी कामयाबी दिलाई। इसके बाद न्यूजीलैंड के एक के बाद एक विकेट गिरते गए। जडेजा ने एक और शमी ने दो विकेट अपने नाम किए। लंच तक 48 ओवर्स का खेल खेला जा चुका है। 23 ओवर्स के बाद न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल खेलना शुरू किया था।
न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन
मोहम्म्द शमी ने 45.4 ओवर्स में हेनरी निकोल्स (14) को कप्तान कोहली के हाथों कैच आउट कराकर न्यूजीलैंड को पांचवां झटका दिया। विराट ने निकोल्स का बेहतरीन कैच पकड़ा। 46 ओवर्स के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 137/5.
अर्धशतकीय पारी खेलकर लाथम आउट
43.1 ओवर्स में टॉम लाथम ने तीन रन के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर शमी ने उन्हें बोल्ड कर दिया। वह 122 गेंदों में पांच चौके की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। लाथम के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने के लिए बीजे वॉटलिंग आए हैं। 44 ओवर्स के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 130/4…हेनरी निकोल्स 14 और वॉटलिंग 0 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
जडेजा ने दिलाई तीसरी सफलता
दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने जोरदार शुरुआत की है। रविंद्र जडेजा ने न्यूजीलैंड को तीसरा झटका दिया। जडेजा ने 38.4 ओवर्स में अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर (15) को उमेश यादव के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। 39 ओवर्स के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 109/3…टॉम लाथम 46 और हेनरी निकोल्स 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार
36 ओवर्स के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं। भारतीय तेज गेंदबाजों ने दूसरे दिन की शानदार शुरुआत की। खेल शुरू होने के आधे घंटे के अंदर भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज ब्लंडेल और कप्तान केन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। टॉम लाथम 43 और रॉस टेलर 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
बुमराह ने भारत को दिलाई दूसरी कामयाबी
उमेश के बाद जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को दूसरा कामयाबी दिलाई। बुमराह ने 28.1 ओवर्स में कीवी कप्तान केन विलियमसन (3) को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं टीम के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर। 29 ओवर्स के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 77/2.
न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका
दूसरे दिन के शुरुआत में ही तेज गेंदबाज उमेश यादव ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। उमेश ने 25.3 ओवर्स में सलामी बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल (30) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। ब्लंडेल के आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए कप्तान केन विलियमसन आए हैं। 26 ओवर्स के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 67/1…केन विलियमसन 1 और टॉम लाथम 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
दूसरे दिन का खेल शुरू
दूसरे दिन कीवी टीम ने 63/0 से आगे खेलना शुरू कर दिया है। पहले दिन न्यूजीलैंड ने 23 ओवर्स का खेल खेला था। इसके बाद का खेल रविवार को शुरू हो गया। टीम इंडिया दूसरे दिन के शुरुआत में विकेट की तलाश में होगी। अगर इस मैच में भारत को अपनी पकड़ मजबूत करनी है तो निश्चित रूप से विकेट चटकाना होगा। टॉम लाथम 29 और टॉम ब्लंडेल 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।पहले दिन कीवी गेंदबाजों के आगे भारतीय बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए थे। जैमिसन के पंच से टीम इंडिया पहली पारी में पूरी तरह ढेर हो गई थी। पहले दिन टीम इंडिया की तरफ से पृथ्वी शॉ ने 54 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा (54) और हनुमा विहारी (55) ने अर्धशतक जड़े थे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 63 रन बना लिए हैं। टॉम लॉथम (27) और ब्लंडेल (29) रन बनाकर नाबाद लौटे। न्यूजीलैंड की टीम भारत की पहली के आधार पर अभी भी 179 रन पीछे है। बारिश की वजह से पहले दिन के खेल में बाधा आई। 45 मिनट की देरी से शुरू हुआ था पहले दिन का खेल।
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत 97 रन से आगे
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। टीम इंडिया की पहली पारी 242 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल 63/0 से आगे खेलना शुरू किया है।
