देवरिया शेल्टर होम : गायब हुई 21 साल की लड़की वृद्धाश्रम में मिली

नई दिल्ली। देवरिया बालिका संरक्षण गृह की एक 21 साल की लड़ी पुलिस को आज शाम गोरखपुर के एक वृद्धाश्रम में मिली। गोरखपुर प्रभु नाथ ने बताया कि 21 साल की लड़की को रानीडीहा क्षेत्र के एक वृद्धाश्रम में पाया गया। रजिस्टर में दर्ज ब्यौरे के मुताबिक लड़की को यहां पांच अगस्त को लाया गया था। वह सदमे में थी। उसका मेडिको लीगल कराने के बाद बयान दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चार बुजुर्ग अंत:वासियों के साथ युवती का रहना अवैध है। पड़ताल चल रही है। वृद्धाश्रम में 13 कमरे हैं।
देवरिया बालिका संरक्षण गृह से छुड़ायी गईं 24 लडकियों में से एक ने मीडिया को बताया था कि लडकियों को गोरखपुर भेजा जाता था। वहां एक कमरे में दो पुरूषों के साथ एक लड़की भेजी जाती थी। वृद्धाश्रम के क्लर्क अंकित मिश्र ने दावा किया कि वृद्धाश्रम पिछले 30 साल से मां विंध्यवासिनी एनजीओ के तहत चल रहा है लेकिन जब इसकी संबद्धता जून 2017 में समाप्त की गयी तो संगठन उच्च न्यायालय जाकर स्थगनादेश ले आया इसलिए यह वैध है।
एनजीओ प्रबंधक गिरिजा देवी की विधवा बेटी कनकलता, उसकी चार साल की बेटी और अंकित मिश्र भी वृद्धाश्रम में रहते हैं। जिलाधिकारी विजयेन्द्र पाण्डियन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर को जब लड़की के मिलने की सूचना मिली तो वे वृद्धाश्रम पहुंचे। इस बीच संरक्षणगृह की फरार चल रही अधीक्षक कंचनलता त्रिपाठी को आज देवरिया में गिरफ्तार कर लिया गया है।
