देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस को आज हरी झंडी दिखाएंगे सीएम योगी

देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस को आज उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में हरी झंडी दिखाएंगे. तेजस एक्सप्रेस निजी कंपनी द्वारा संचालित पहली ट्रेन है. रेल यात्रियों को आकर्षित करने के लिए बीमा के साथ साथ ट्रेन देर होने पर मुआवजा देने का प्रावधान किया गया है. अगर 1 घंटे की देरी होती है तो यात्री को 100 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. वहीं 2 घंटे से ज्यादा की देरी होती है तो प्रत्येक यात्री को 250 रुपये दिए जाएंगे. तेजस एक्सप्रेस लखनऊ से दिल्ली के बीच चलेगी.
