देश में कुल संक्रमितों की संख्या 7447 हुई, अब तक 239 की मौत

 

देश में संपूर्ण लॉकडाउन का आज 18वां दिन है। लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आकंड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरना पॉजिटिव के 1035 नए मामले सामने आए और 40 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7447 हो गई है। जिसमें  6565 सक्रिय हैं, 643 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 239 लोगों की मौत हो गई है। 

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर शनिवार सुबह तक 579 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को सामने आए नए मामलों में 14 कोटा के और चार बीकानेर के हैं। कोटा में दर्ज नए मामले संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित तेलघर और चंद्रघाट इलाकों में सामने आए हैं। वहीं बीकानेर में जो चार लोग संक्रमित पाए गए हैं, वे पहले से संक्रमित बुजुर्ग महिला के पारिवार के सदस्य हैं। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 50 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। जयपुर में अब तक राज्य में सबसे ज्यादा 221 मामले सामने आ चुके हैं।

देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 7447 हुई

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आकंड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरना पॉजिटिव के 1035 नए मामले सामने आए और 40 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7447 हो गई है। जिसमें 6565 सक्रिय हैं, 643 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 239 लोगों की मौत हो गई है।

इंदौर में तीन और मरीजों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हुई

देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में इस महामारी की चपेट में आई 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत तीन और मरीजों की मौत की शनिवार को आधिकारिक पुष्टि की गई। इसके साथ ही, शहर में कोरोना संक्रमण के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 30 पर पहुंच गई है। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 75 वर्षीय वृद्ध महिला, 66 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष और 52 वर्षीय पुरुष ने पिछले तीन दिन के दौरान दम तोड़ा। अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट में तीनों मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इनमें से दो मरीजों को श्वसन तंत्र संबंधी रोग (सीओपीडी) और मधुमेह जैसी पुरानी बीमारियां भी थीं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 18 दिन में शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के 249 मरीज मिले हैं। इनमें से 30 लोग इलाज के दौरान दम तोड़ चुके हैं। यानी फिलहाल शहर में कोविड-19 के मरीजों की मरीजों की मृत्यु दर 12 प्रतिशत के आस-पास है। इंदौर में कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है

दिल्ली के 30 इलाके नियंत्रण क्षेत्र घोषित

दिल्ली में शुक्रवार को छह नए नियंत्रण क्षेत्र (कंटेनमेंट जोन) जुड़ने से राजधानी में इसकी संख्या बढ़कर 30 हो गई है। इन छह जगहों में नबी करीम इलाका भी शामिल है, इस इलाके को सील कर दिया गया है और यहां पुलिस बल तैनात किया गया है।

अब भी लोग नहीं हो रहे सचेत, सब्जी मंडी में लग रही भीड़

देश और दुनिया में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बावजूद भी दिल्ली के ओखला सब्जी मंडी में आज सुबह भीड़ दिखी और यहां लोग सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करते नजर आए।

भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 1035 नए मामले, 40 लोगों की मौत, देशभर में मृतकों की संख्या 239

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दो नए मामले
महाराष्ट्र के औरंगाबाद के सिविल सर्जन डॉ. सुंदर कुलकर्णी ने बताया कि यहां कोरोना पॉजिटिव के दो नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 20 हो गई है। जिसमें से एक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक की मौत हो चुकी है।

 

Leave a Reply