दो मासूम बच्चों की हत्या कर महिला ने खुद को मारी गोली 

अलवर । सदर थाना इलाके में एक महिला ने पहले तो अपने दो मासूम बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद ने भी मौत को गले लगा लिया। वारादात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार वारदात सदर थाना इलाके के रुपबास में हुई। वहां महिला पपीता अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। महिला के पति की डेढ़ साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उसके बाद पपीता अवसाद में चल रही बताई जा रही थी। शुक्रवार देर रात पपीता ने पहले अपने दो मासूम बच्चों की गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। उसके बाद में खुद ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्चों में एक लड़का और एक लड़की शामिल है। लड़का 13 वर्ष और लड़की 2 वर्ष की बताई जा रही है। सुबह जब पपीता के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने उसे खटखटाया। काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर जब खिड़की से झांका तो घटना का पता चला। बाद में पपीता के कमरे का गेट तोड़ा गया। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मौके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। वारदात के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

Leave a Reply