दो वाहन लुटेरे गिरफ्तार, पाँच एक्टिवा बरामद 

आगरा । थाना अछनेरा के अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से लूट की पाँच एक्टिवा बरामद हुई हैं। 
प्राप्त जानकारी के अंतर्गत पुलिस बीती रात्रि कि रावली हाइवे रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। एक्टिवा पर सवार दो लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। तभी पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस को दोनों युवकों ने बताया कि पाँच एक्टिवा की उन्होंनें लूट की थी। पकड़े गये लुटेरों के नाम रंजीत पुत्र निरंजन निवासी फतेहपुर सीकरी, ज्ञान सिंह पुत्र जगन सिंह निवासी अछनेरा बताया गया। पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से पाँच एक्टिवा बरामद की हैं। 

Leave a Reply