दो सगी बहनों सहित तीन किशोरियों की तालाब में डूबने से मौत

जयपुर ग्रामीण के दूदू थाना क्षेत्र में गुरुवार को तालाब (Pond) में नहाने के दौरान एक दूसरे को बचाने के फेर में दो सगी बहनों (Two sisters) सहित तीन किशोरियों (three girls) की तालाब में डूबने से मौत (deaths due drowning in a pond) हो गई. पुलिस जांच अधिकारी नेमीचंद ने बताया कि गुरुवार को नोलिया गांव में एक तालाब में नहाने गई पूजा (10), रिंकू (13) और मंशा (14) की तालाब की गहराई में पानी में डूबने से मौत हो गई. उन्होंने बताया कि नहाने के लिए सबसे पहले तालाब में उतरी पूजा जब डूबने लगी तो उसे बचाने उसकी बहन रिंकू तालाब में उतरी और दोनों गहराई में चली गईं. फिर दोनों बहनों को बचाने में रिश्तेदार मंशा की भी पानी में डूबने से मौत हो गई.
पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं. इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
