द्वारका में 30 अप्रैल तक स्वैच्छिक लॉकडाउन, मुंद्रा के बारोई में आज से तालाबंदी

अहमदाबाद | गुजरात में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती देख शहर और गांवों में स्वैच्छिक लॉकडाउन का दौर शुरू हो गया है| राज्य के कई शहरों और गांवों में तालाबंदी है| आज से भगवान द्वारकाधीश की नगर द्वारका में और मुंद्रा के बारोई में लॉकडाउन की शुरुआत हो गई| दूध, दवाई समेत जीवनावश्यक चीजवस्तुओं को छोड़ अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी| बता दें गुजरात में बुधवार को कोरोनाके 12553 नए केस दर्ज हुए थे और 125 लोगों की मौत हो गई थी| लगातार कोरोना संक्रमण के चलते द्वारका मंय बुधवार को व्यापारियों की द्वारका नगर पालिका के बीच बैठक हुई थी| जिसमें दोपहर 2 बजे से सभी व्यावसायिक गतिविधियां बंद रखने की अपील की गई थी| केवल आवश्यक सेवाएं दूध, दवाई इत्यादि चालू रहेंगी| दोपहर के बाद लोगों को अकारण घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है| द्वारका में आज से शुरू हुआ लॉकडाउन आगामी 30 अप्रैल तक जारी रहेगा| वहीं कच्छ जिले के मुंद्रा में भी पांच दिन की तालाबंदी का ऐलान किया गया है| आज से अगले पांच दिनों तक आवश्यक सेवाओं को छोड़ सभी व्यापारी अपनी दुकानें बंद रखेंगे| इस पहल का स्वागत करते हुए शहर में अलग अलग इलाकों के बाजार पूरी तरह बंद नजर आए| मुंद्रा के बारोई शहर में कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद यह फैसला किया गया| 

Leave a Reply