धनतेरस पर मातृशक्ति समीक्षा नम्रता  व वन्दना  का सम्मान

ग्वालियर| भारत विकास परिषद शाखा समर्पण द्वारा धनतेरस के उपलक्ष में आज  मातृशक्ति का सम्मान  किया गया। रास्ट्र गान प्रभारी गिरीश अग्रवाल जी ने अपने सम्बोधन में बताया कि आज सम्मानित होने वाली पूर्व महापौर समीक्षा  समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवायें देकर कोरोना वोरियर्स के रूप में भी बहुत ही अच्छा कार्य कर रही हैं, व नम्रता सक्सेना जी पिछले 12 वर्ष से स्ट्रीट एनिमल की सेवा कर रहीं हैं घायल डॉग्स का इलाज करने व उनके रहने की व्यवस्था लगातार कर रहीं हैं। इस अवसर पर दो बालिकाओं को बेग व किताबों का वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थापक व प्रान्तीय संघठन मंत्री संजय धवन, अध्यक्ष गुलाब प्रजापति, उपाध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, सचिव प्रदीप लक्षणे, कोषाध्यक्ष नरेंद्र शिवहरे,सहसचिव महेश धीमान, सतीश राजोरिया, बसन्त कोडेला,बी के मिश्रा, महेश अग्रवाल, नमन गान्धी कमल गुप्ता  व मातृशक्ति के रूप में श्रीमती मधु धवन, मधु धीमान, विम्मी सचदेवा,मानसी सचदेवा व कनिष्का धीमान शशि अग्रवाल व पुष्पा प्रजापति  शशि लक्षणे जीविशेष रूप से उपस्थित थी। प्रतिदिन होने वाले 2 मिनिट रास्ट्र के नाम कार्यक्रम की सम्मानित होने वाले सभी के द्वारा शाखा समर्पण की भूरी भूरी प्रंशसा की गई व शाखा समर्पण के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभी का सम्मान फूलमालाओं के द्वारा व स्मृतिचिन्ह देकर किया गया,साथ ही सभी सम्मानित होने वालों को नीम का एक एक पौधा भी भेंट कर पर्यावरण सुधार के क्षेत्र में एक कदम और आगे बढ़ाया है।आज गरीब बस्ती में जाकर खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया। 

Leave a Reply