धार्मिक सद्भावना की बेहतरीन मिसाल, हिंदू और मुसलमानों ने बांटी एक-दूसरे को गीता और कुरान

देश में एक तरफ जहां आजकल सामाजिक सौहार्द बनाए रखना चुनौतीपूर्ण लग रहा है। वहीं हरियाणा के रेवाड़ी के राजीव नगर स्थित मस्जिद में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गीता और कुरान भेंट की। इसके पश्चात गंगा-जमुनी तहजीब के तहत दोनों समुदायों के लोगों ने एक साथ सामूहिक भोज में भाग लिया।
शहर की मस्जिद में रविवार को करीब 150-150 हिंदू-मुस्लिमों ने एक दूसरे को कुरान और गीता भेंट की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने मुस्लिमों को भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कराई। कार्यक्रम में हिन्दुओं ने जय श्रीराम तो मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अल्ला हो अकबर का जयघोष भी किया।
