धोनी की धीमी बल्लेबाजी पर भड़के प्रशंसक

साउथैम्पटन । पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्वकप में अफगानिस्तान के खिलाफ धीमी पारी खेलने के बाद एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। इस मैच में धोनी ने 52 गेंदों को खेलकर 3 चौकों की सहायता से 28 रन बनाए। धोनी की इस धीमी पारी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ प्रशंसकों ने उनकी जगह ऋषभ पंत को टीम में शामिल करने की बात कही। एक यूजर ने तो उन्हें अफगानिस्तान के लिए हीरो बताया। वहीं कुछ लोगों ने उनकी इस पारी को टेस्ट पारी करार दिया। इसके अलावा कुछ प्रशंसकों ने चेतेश्वर पुजारा की फोटो के साथ उनकी इस पारी को जोड़ा।
