धोनी को आउट करने का अवसर गंवाना भारी पड़ा 

मैनचेस्टर । वेस्ट इंडीड के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा है कि महेन्द्र सिंह धोनी को आउट करने का मौका गंवाने से मैच हमारे हाथ से निकल गया। इसके अलावा टीम ने क्षेत्ररक्षण में भी कुछ मौके गंवाए, जिसका खामियाजा टीम को हार से भरना पड़ा है। मैच के बाद होल्डर ने कहा, 'मेरे ख्याल में हमारे गेंदबाजों ने इस सतह पर शानदार काम किया पर हम अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए, जिसके चलते हमने यह मैच भी गंवा दिया। धोनी को स्टंप करने का मौका शाई होप को मिला था पर वह नाकाम रहे। यह हमारे लिए सबसे नुकसानदेह साबित हुआ। धोनी को आउट नहीं कर पाने से हम भारतीय पारी को समेट नहीं पाये। हमने इस टूर्नामेंट में कई बार इस तरह से अवसर गंवाए हैं।' हमारी बल्लेबाजी भी बहुत खराब रही। इस हार के लिए गेंदबाजों को जिम्मेदार नहीं माना जा सकता। हमें अपने आप में सुधार की जरूरत है। हमें बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में काफी सुधार करना होगा। 

Leave a Reply