धोनी बने नई टीवीएस अपाचे आरआर 310 पहले ग्राहक 

नई दिल्ली । दुनिया जानती हैं कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेट कीपर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी बाइक के दीवाने है। उनके गराज में नई टीवीएस अपाचे आरआर 310 शामिल हुई है। कंपनी ने 27 मई को अपनी इस फ्लैगशिप बाइक को नए अवतार में बाजार में उतारा है। धोनी बाइक के पहले ग्राहक हैं। नई बाइक में स्लिपर क्लच फीचर शामिल किया गया है। टीवीएस की इस शानदार स्पोर्ट्स बाइक की ऊंचाई 1135एमएम, लंबाई 2001एमएम, चौड़ाई 786एमएम, वीलबेस 1365एमएम, ग्राउंड क्लियरेंस 180एमएम और सीट हाइट 810 एमएम है।
धोनी की अपाचे आरआर 310 रेड कलर की है। इस फुल फेयर्ड बाइक का लुक काफी शार्प है। इसकी डिजाइन थीम सुपरस्पोर्ट बाइक वाली है। इसमें बाइ-एलईडी ट्विन प्रोजेक्टर हेडलैम्प और एलईडी टेल लैंप दिए गए हैं। बाइक में बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जिसमें स्पीडोमीटर, टेकोमीटर, ट्रिप मीटर जैसे जरूरी रीडआउट के अलावा लैप टाइमर, रेस डायग्नोस्टिक्स सिस्टम, स्पीड रिकॉर्डर और लांच टाइम रिकॉर्डर की सुविधा है। फुल फेयर्ड शार्प स्टाइल वाली इस बाइक में 312.2 सीसी लिक्विड-कूल्ड इंजन है। यह इंजन 34 पीएस का पावर और 27.3 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इंजन स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। टीवीएस का दावा है कि अपाचे आरआर 310 की टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह 7.17 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
 

Leave a Reply