नकुल होंगे छिंदवाड़ा के ‘नाथ’

भोपाल। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश की 12 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। गुरुवार को जारी हुई सूची में मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ को छिंदवाड़ा से टिकट दिया गया है। कांग्रेस के लिए छिंदवाड़ा सीट सबसे खास रही है क्योंकि कमल नाथ छिंदवाड़ा से 10 बार लोकसभा सांसद रहे हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ दी थी। अब वे उप चुनाव में छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि उनके बेटे नकुल सांसद प्रत्याशी हैं। 
वहीं, दूसरी सबसे खास घोषणा जबलपुर के लिए की गई है। यहां से राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा प्रत्याशी बनाए गए हैं। कबीर पंथ की आवाज प्रहलाद टिपानिया देवास से मैदान में उतारे गए हैं, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के पौत्र सिद्धार्थ तिवारी को रीवा से उम्मीदवार बनाया गया। अब तक कांग्रेस 29 लोकसभा सीटों वाले मध्यप्रदेश में 21 सीटों पर नामों का ऐलान कर चुकी है। 8 प्रत्याशियों की सूची भी शुक्रवार तक जारी हो सकती है। 

नकुल के हाथ छिंदवाड़ा की बागडोर
नकुल नाथ पारिवारिक तौर पर शुरू से छिंदवाड़ा से जुड़े रहे हैं। वो पूरे इलाके औऱ जनता को जानते-पहचानते हैं। कांग्रेस संगठन से भी वो जुड़े रहे हैं। कार्यकर्ताओं और नेताओं की शिकायत मिलने पर पीए का ध्यान दिलाते हैं और फौरन उस पर ध्यान देने के लिए कहते हैं। नकुल नाथ सार्वजनिक जीवन में बेहद सादगी से पेश आते हैं। लेकिन हिंदी पर उनकी पकड़ नहीं है, इसलिए भाषण ज्य़ादा नहीं दे पाते। पैदल चलने से परहेज़ करते हैं। 

ङ्क्षछदवाड़ा का गणित
2014 की मोदी लहर में भी कमलनाथ 1.16 लाख मतों से जीते थे। यहां सामान्य वर्ग के 37.8प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के 19.6 प्रतिशत, एससीएसटी- 38.2प्रतिशत, अल्प संख्यक – 4.3प्रतिशत और अन्य 0.3प्रतिशत हैं। 

सीट    उम्मीदवार    
छिंदवाड़ा    नकुल नाथ
जबलपुर    विवेक तन्खा
सागर    प्रभु सिंह ठाकुर
दमोह    प्रताप सिंह लोधी
सतना    राजा राम त्रिपाठी
रीवा    सिद्धार्थ तिवारी
सीधी    अजय सिंह राहुल    
मंडला    कमल मरावी
देवास प्रहलाद टिपानिया
उज्जैन    बाबूलाल मालवीय
खरगोन    गोविंद मुजालदा
खंडवा    अरुण यादव

इन सीटों का ऐलान बाकि
मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, विदिशा, राजगढ़, धार, इंदौर।
……….

छिंदवाड़ा से उपचुनाव प्रत्याशी होंगे मुख्यमंत्री कमलनाथ
लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस ने छिंदवाड़ा से विधानसभा उपचुनाव के लिए कमलनाथ के नाम का ऐलान किया है। वे अपने गृह जिले छिंदवाड़ा की मुख्य सीट छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। यह तभी तय हो गया छिंदवाड़ा से कांग्रेस विधायक दीपक सक्सेना ने विधायक पद से इस्तीफा दिया था।

………..
कुसुमरिया का कटा टिकट
विधानसभा चुनाव में भाजपा  से बगावत करके निर्दलीय चुनाव हारने वाले भाजपा के कद्दावर नेता रामकृष्ण कुसुमरिया का टिकट गया गया। वे दमोद से दावेदारी कर रहे थे। यहां से प्रताप सिंह लोधी को टिकट दिया गया है। इस पर कुसुमरिया ने कहा कि मैं टिकट के लिए पार्टी में नहीं आया था, लेकिन सर्वे रिपोर्ट मेें मेरा नाम था, लेकिन एक वर्ग विशेष की वजह से मेरा टिकट कट गया।
………..
राकेश का मुकाबला करेंगे विवेक तन्खा से
जबलपुर सीट से कांग्रेस ने विवेक कृष्ण तन्खा को मैदान में उतारा है। वे पिछली बार भी जबलपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार थे। विवेक तन्खा का नाम शुरू से ही सुर्खियों में था। पहले कहा जा रहा था कि तन्खा ने जबलपुर से चुनाव लडऩे के लिए मना कर दिया था। लेकिन केन्द्रीय नेतृत्व के दबाव और संगठन के प्रयासों के चलते तन्खा चुनाव लडऩे के लिए तैयार हो गए।
………..

………….
बिना प्रत्याशी ही भाजपा के प्रचार रथ रवाना
भाजपा ने मध्यप्रदेश में 29 लोकसभा सीटों पर प्रचार के लिए अपने डिजिटल रथ भोपाल से रवाना कर दिए हैं। गुरुवार को पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने इन्हें हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इन सभी रथों में एक बड़ी एलईडी लगाई गई है, जिसमें मोदी नरेंद्र मोदी सरकार के पांच साल में किए गए कामों को दिखाया जाएगा। गौरतलब है कि भाजपा ने अब तक महज 15 सीटों प रही प्रत्याशी घोषित किये हैं। 

Leave a Reply