नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने की जीत हा‎सिल, 13,817 वोट से जीते

सोनीपत । नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी निखिल मदान ने जीत हासिल कर ली है। निखिल मदान ने 13,818 वोटों से भाजपा प्रत्याशी ललित बत्रा को हराया है। हालां‎कि, सोनपीत के 20 वार्डों में से 10 वार्डों भाजपा ने जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस 9 वार्डों को जीतने में कामयाब रही। वहीं एक वार्ड पर निर्दलीय उम्मीदवार जीता है। ‎जिले में वार्ड 1 में हरिप्रकाश सैनी भाजपा, वार्ड 2 में सुरेंद्र नैयर कांग्रेस, वार्ड 3 में सुरेंद्र मदान भाजपा, वार्ड 4 में बबिता कौशिक भाजपा, वार्ड 5 में मुकेश सैनी निर्दलीय, वार्ड 6 में रेणु सैनी कांग्रेस, वार्ड 7 में मुनिराम भाजपा, वार्ड 8 में पुनीत त्यागी भाजपा, वार्ड 9 मेंराजीव सरोहा कांग्रेस, वार्ड 10 में ममता लूथरा भाजपा,  वार्ड 11 में इंदु वलेचा भाजपा, वार्ड 12 में लक्ष्मीनारायण तनेजा भाजपा, वार्ड 13 में संगीता सैनी भाजपा ने जीत हा‎सिल की है। वहीं, वार्ड 14 में सूर्या दहिया कांग्रेस, वार्ड 15 में अतुल जैन भाजपा, वार्ड 16 में मोनिका कांग्रेस, वार्ड 17 में नवीन कांग्रेस, वार्ड 18 में मंजीत कांग्रेस, वार्ड 19 में बिजेंद्र मलिक कांग्रेस और वार्ड 20 नीतू दहिया, कांग्रेस ने जीत हा‎सिल की। 
इसके अलावा उकलाना नगरपालिका चुनाव में सभी निर्दलीयों को जीत मिली है। वार्ड 1 में सतवंत सिंह, वार्ड 2 से जसविंदर सिंह और वार्ड 3 से ऋतु जैन ने जीत हा‎सिल की। इसके अलावा वार्ड 4 में अरुण गोयल, वार्ड 5 में ममता गोयल, वार्ड 6 में रेखा गुप्ता और वार्ड 7 से हरीश कुमार ने जीत हासिल की। वहीं, वार्ड 8 में गीता, वार्ड 9 में सुनीता, वार्ड 10 से प्रवीण गिल, वार्ड 11 से सुशील, वार्ड 12 से अंजू रानी पार्षद और वार्ड 13 से सुनील कुमार ने जीत हा‎सिल की है। बता दें ‎कि  उकलाना नगर पालिका चुनाव में चेयरमैन पद पर निर्दलीय प्रत्याशी सुशील साहू 419 वोटों से जीत गए हैं। 

Leave a Reply