नर्सिंग की छात्रा ने गर्ल्स होस्टेल में फांसी लगाकर जान दी

राजकोट | शहर के एचएन शुक्ला नर्सिंग कॉलेज की छात्रा के होस्टेल के अपने रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या की घटना से सनसनी फैल गई| आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला| पुलिस ने छात्रा का शव पोस्टमोर्टम के लिए भेज कानूनी कार्रवाई शुरू की है| जानकारी के मुताबिक सुरेन्द्रनगर के लखतर गांव की मूल निवासी 22 वर्षीय सुजाता प्रवीणभाई चौहाण नामक युवती राजकोट की एचएन शुक्ला नर्सिंग कॉलेज की तृतीय वर्ष की छात्रा थी| ऑनलाइन पढ़ाई के साथ ही सरकार के निर्देशानुसार सुजाता कोविड होस्पिटल में सेवा कर रही थी| पिछले चार महीने से सुजाता राजकोट के सिविल होस्पिटल के कोविड सेंटर में बतौर स्टुडेन्ट नर्स सेवारत थी| ड्यूटी के दौरान न्यू नर्सिंग होस्टेल में 8वीं मंझिल पर रूम 830 में सुजाता रहती थी| बीते दिन छुट्टी होने से सुजाता अपने कमरे में थी और वक्त किन्हीं कारणों से फांसी लगाकर स्युसाइड कर लिया| रूम पार्टनर ने जब शाम को कमरे का दरवाजा खोला तो भीतर का नजारा देख चौंक उठी| कमरे में सुजाता का छत से लटक रहा था| सुजाता के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला| पुलिस को घटनास्थल से कोई स्युसाइड नोट भी नहीं मिला| साथ ही सुजाता ने कभी अपने दोस्तों या परिवार से किसी के द्वारा उसे परेशान किए जाने की शिकायत भी नहीं की थी| हांलाकि सुजाता की तबियत ठीक नहीं होने की वजह से वह एक महीने की छुट्टी पर अपने घर जाने वाली थी| अपनी माता के साथ अंतिम बातचीत में सुजाता ने कहा कि उसकी तबियत अच्छी नहीं रहती, इसलिए वह एक महीने के लिए घर आ रही है| सुजाता के बजाए उसका शव घर लौटने से परिवार शोक में डूब गया|
