नवजात कन्या को कुएं में फेंका, पुलिस ने निकलवाया मासूम का शव

दौसा । कोतवाली इलाके में एक नवजात कन्या को कुएं फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आशंका जताई है या तो नाजायज पैदाइश को छिपाने  के लिए या फिर बेटी होने के कारण नवजात को कुएं फेंका गया है। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाल लिया है।
शर्मसार करने वाली यह घटना कोतवाली थाना इलाके की रूगली गांव की है। रविवार को ग्रामीणों ने कुएं में एक बच्चे का शव तैरता दिखाई दिया तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। तब पता चला की वह नवजात कन्या का शव है। पुलिस ने शव को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहां उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर रामशरण ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि किसी ने या तो नाजायज पैदाइश को छिपाने के लिए नवजात को कुएं में फेंका है या फिर कन्या होने के कारण उसके साथ यह व्यवहार किया गया है। नवजात को किसने कुएं में फेंका अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply