नवलखा कांटाफोड़ शिव मंदिर पर पशुपतिनाथ विराजेंगे शीशमहल में 

इन्दौर । नवलखा स्थित मनकामेश्वर कांटाफोड़ शिव मंदिर पर चार दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ आज सुबह भगवान शिव को हल्दी लगाने के साथ हुआ। सैकड़ों भक्तों ने अपने आराध्य भगवान को हल्दी लगाकर उनके विवाह की तैयारियां प्रारंभ की। शिवरात्रि पर भगवान शिव का पशुपतिनाथ के रूप में श्रृंगार कर शीशमहल में विराजित किया जाएगा। इसके श्रृंगार दर्शन शुक्रवार 21 फरवरी को सांय 6 बजे से प्रारंभ होंगे। बारह कलाकार मिलकर इस शीशमहल का निर्माण कर रहे हैं।मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु बिंदल, बी.के. गोयल एवं अजय खंडेलवाल ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत बुधवार 19 फरवरी को सुबह 10 बजे भगवान शिव को मेहंदी लगाई जाएगी। गुरूवार 20 फरवरी को सुबह 10 बजे उबटन स्नान कराया जाएगा। शुक्रवार 21 फरवरी को दोपहर 2 बजे बाबा मनकामेश्वर का केशर जल से स्नान होगा। ट्रस्ट के राजकुमार अग्रवाल के अनुसार रात्रि को संगीतमय भजन-संकीर्तन का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम सभी भक्तों के लिए खुला है। इस दौरान प्रतिदिन भगवान का नित्य नूतन श्रृंगार भी किया जाएगा।

Leave a Reply