नशे की ओवरडोज से दो बच्चियों की मां की मौत

नशे की ओवरडोज के चलते एक विवाहिता की मौत हो गई. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखा गया है. पुलिस ने मृतका की मां के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है. पुलिस उपाधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें नागरिक अस्पताल की ओर से सूचना मिली थी कि एक महिला की मौत हो गई है.

अस्पताल में भर्ती थी महिला

महिला को रविवार के दिन ही नागरिक अस्पताल में गंभीर अवस्था में लाया गया था. उन्होंने बताया कि जब महिला के परिजनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि मृतका का पति पिछले 5 वर्षों से जेल में बंद है. वह किसी हत्या के मामले में विचाराधीन है, जिसके चलते वह मानसिक रूप परेशान रहने लगी थी तथा नशीली दवाओं का सेवन करने लगी थी. परेशानी के चलते उसने दवाओं का सेवन किया था. हालत गंभीर होने पर उसे नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने कही ये बात

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि महिला का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. महिला के मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा. महिला के दो बच्चियां बताई जा रही हैं. फिलहाल पुलिस ने मृतका के मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है.
 

Leave a Reply