नहर में गिरी बरातियों की गाड़ी, 22 बचाए गए, 7 बच्चे लापता

लखनऊ, उत्तर प्रदेश से गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसे की खबर आई है। राजधानी लखनऊ में इंदिरा नहर में बरातियों से भरी गाड़ी पलट गई। हादसे में अब तक 22 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि 7 बच्चे लापता हैं। उन्हें खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है। 

जानकारी के अनुसार, लखनऊ के नगराम थाना के पटवा खेड़ा गांव के पास यह हादसा हुआ। एक गाड़ी शादी समारोह से वापास लौट रही थी, इसमें करीब 29 लोग सवार थे। गाड़ी अचानक नहर में गिर गई। इनमें से 22 लोगों को बचा लिया गया। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। 

जबकि 7 बच्चे अभी लापता बताए जा रहे हैं। उनके बहने के आशंका जताई जा रही है। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है।  बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग बाराबंकी के रहने वाले हैं, घटना गुरुवार तड़के करीब तीन बजे की बताई जा रही  है।
 

Leave a Reply