नहाते वक्त बनाया नाबालिग का वीडियो, धमकी देकर किया गैंगरेप

चूरू । चूरू के रतनगढ़ थाना इलाके में एक वीडियो वायरल करने के धमकी देकर तीन युवकों द्वारा एक नाबालिग के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है।आरोपियों ने पीड़िता को धमकाया भी कि अगर किसी को घटना के बारे में बताया तो उसके परिजनों को मार दिया जाएगा। रतनगढ़ थाने में दर्ज रिपोर्ट में युसूफ, अनिल और एक अन्य युवक ने 17 वर्षीय नाबालिग का नहाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया और बाद में युवकों ने पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे गैंगरेप किया। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को फिर धमकी थी। आरोपियों में दो भाई बताए जा रहे हैं और उनके पिता उपसरपंच है। पीड़िता की मां की दर्ज कराई गई इस रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उल्लेखनीय है कि रतनगढ़ में इससे पहले भी एक महिला का नहाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया गया था। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे भी रेप किया। जिसके बाद उसी तरह का यह दूसरा मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply