नहाने के दौरान दो बच्चों की मौत

चतरा। झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी के कोनी पंचायत के लोहरा गांव में गड्ढे में नहाने के दौरान आज दो बच्चों की मौत हो गई । दोनों बच्चों की पहचान पकरिया गांव निवासी गुड्डा भुईया के 5 वर्षिय पुत्र संदीप कुमार तथा निर्मल भुईयां के 4 प्रकाश कुमार के रूप में हुई हैं । घटना की सुचना पाकर थाना प्रभारी परमानंद मेहरा एस आई ललन दुबे समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने घटना स्थल पहुच कर घटना की जानकारी लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है । इस मामले में बीडीओ ने कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा की राशि पीड़ित परिवार को मिलेगी । मुखिया तिलेश्वरी देवी तथा पंचायत समिति सदस्य ने भी मुआवजे की मांग किया है । इधर परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल हैद्य मौके पर बीस सुत्री अध्यक्ष डॉ मृत्युन्जय सिंह समेत अन्य ने भी पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया ।
