नहीं सुधर रहा PAK, जम्मू के आरएसपुरा में फिर तोड़ा सीजफायर, 1 जवान शहीद

जम्मू पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. वह लगातार सीमा पार पर सीजफायर का उल्लंघन और गोलीबारी कर रहा है. बुधवार रात को जम्मू कश्मीर के आरएसपूरा और अरनिया इलाके में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थित भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की. इसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया. साथ ही 200 किमी की एरिया में रेड अलर्ट का दिया गया है.
पाकिस्तान ने बुधवार रात को अरनिया इलाके में एलओसी पर गोलीबारी की. इस गोलीबार में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया. सूत्रों के अनुसार भारतीय जवानों ने जवाब में गोली चलाईं और देर रात तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी रही. पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ चौकियों को निशान बनाकर फायरिंग की. फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान और एक महिला जख्मी भी हो गए. गांववालों से कहा गया है कि वह घर से बाहर न निकले.
बता दें कि एक दिन पहले भारतीय सेना ने एलओसी पर बड़ी कार्रवाई की थी. पहले उरी सेक्टर में घुसपैठ कर रहे 5 आतंकियों को मार गिराया. फिर एलओसी के कोटली में जवाबी गोलीबारी के दौरान 7 पाकिस्तानी सेना के जवानों को ढेर किया गया.
इसके बाद से ही अलर्ट जारी हुआ था कि पाकिस्तान सीमा पार से सीजफायर का उल्लंघन कर सकता है. आपको बता दें कि पाकिस्तान ने मंगलवार को भी जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थित भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की थी. इसमें सेना का एक कैप्टन घायल हो गया था.
