नाइजीरिया में संदिग्ध बंदूकधारियों हमले में चार की मौत

अबुजा । नाइजीरिया के बेनुए राज्य के एक गांव में एक संदिग्ध बंदूकधारियों के हमले में चार ग्रामीणों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। बेनुए की पुलिस ने गुरुवार को इस घटना की पुष्टि की।  पुलिस ने बताया कि राज्य के गुमा इलाके के त्से-हागा गांव में एक मोटरसाइकिल सवार बदमाशों के अंधाधुंध गोलियां चलाने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा के लिए हाथापाई की। बेनुए में पुलिस के एक प्रवक्ता कैथरीन एने ने संवाददाताओं को बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य पीड़ितों की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गयी। इस मामले की जांच जारी है।

वहीं, पूर्वी घाना के अनयिनम इलाके में हुए एक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यातायात और परिवहन विभाग के किबी डिवीजनल कमांडर हेनरी अग्यमंग ने मीडिया को बताया कि कुमासी की ओर जा रही दो मिनी बसें सड़क के बीच में खड़ी एक ट्रक से टकरा गईं।

कमांडर ने कहा कि पहली बस ट्रक में भिड़ने से बच गयी लेकिन दूसरी बस ट्रक से टकरा गयी जिससे मौके पर ही चार यात्रियों की मौतें हो गयीं जबकि तीन अन्य की अस्पताल में मौत हो गयी।उन्होंने कहा कि ट्रक की खराबी ठीक कर रहा वाहन चालक भी यांत्रिकी की सहायता करते हुए इस भिड़ंत के दौरान अपनी जान गंवा दी।

Leave a Reply