निगम अमले ने सी एण्ड डी वेस्ट फेकने पर  7 प्रकरणों में वसूला 41 हजार स्पॉट फाईन 

भोपाल । नगर निगम भोपाल द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर कचरा व सड़कों पर भवन निर्माण सामग्री विक्रय करने वालों, सी एण्ड डी वेस्ट फेकने वालों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। जोन क्रमांक 17 के प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री महेश गौहर ने बैरसिया रोड स्थित देवकीनगर फाटक से करोंद चौराहे तक मुख्य मार्ग के किनारे एवं सार्वजनिक स्थलों पर भवन निर्माण सामग्री का विक्रय करने वालों और सार्वजनिक स्थलों पर सी एण्ड डी वेस्ट फेककर गंदगी फैलाने वालों पर कार्यवाही करते हुए 07 प्रकरणों में 41 हजार रूपये स्पॉट फाईन वसूला और 02 डम्पर गिट्टी, आधा डम्पर रेत जप्त की और 02 डम्पर सी एण्ड डी वेस्ट हटवाने की कार्यवाही की। निगम अमले द्वारा स्वच्छता अभियान के दौरान समस्त जोन के क्षेत्रांर्गत खुले में मलमा आदि फेके जाने पर कुल 148 प्रकरणों में 01 लाख 48 हजार 200 रूपये वसूला। नगर निगम भोपाल के स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर कचरा एवं सी.एण्ड डी. फेक कर गंदगी फैलाने वालों और सड़कों पर भवन निर्माण सामग्री का विक्रय करने वालों पर की जा रही कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। 

Leave a Reply