नितिन गडकरी और ऐक्टर विवेक ओबरॉय ने बायॉपिक ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ का पोस्टर लॉन्च किया

नागपुर. सोमवार को यहां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और ऐक्टर विवेक ओबरॉय ने बायॉपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' का पोस्टर लॉन्च किया। आज ही दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान विवेक ओबरॉय ने बताया कि फिल्म 24 मई को रिलीज होगी। उन्होंने कहा कि फिल्म न रिलीज करने के लिए हमें काफी परेशान किया गया।
ये भी पढ़ें
फिल्म मेकर्स ने कहा- मोदी की बायोपिक लोकसभा चुनाव नतीजों के अगले दिन रिलीज होगी
11 अप्रैल को रिलीज होनी थी फिल्म
देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की शुरूआत के दिन 11 अप्रैल को नरेंद्र मोदी की बायोपिक रिलीज होने वाली थी। लेकिन कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने चुनाव आयोग से शिकायत की। तर्क दिया गया कि, इस फिल्म से नरेंद्र मोदी का प्रचार होगा। चुनाव पर असर पड़ेगा। इसके बाद फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता विवेक ऑबेराय ने नरेंद्र मोदी की भूमिका निभायी है।
फिल्म पर रोक लगने के बाद निर्माता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने चुनाव आयोग को फिल्म देखकर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था। फिल्म के निर्माता ने अपना विरोध जाहिर करते हुए कहा था कि चुनाव आयोग ने फिल्म को देखे बिना इसकी रिलीज पर रोक लगा दी।
विवेक ओबेरॉय है मुख्य भूमिका में
संदीप सिंह, आनंद पंडित द्वारा निर्मित और बायोपिक बनाने में मास्टर ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित, इस बहुप्रतीक्षित बायोपिक में शानदार कलाकारों की फौज शामिल है, जिसमें बहुमुखी अभिनेता विवेक ओबेरॉय, पीएम नरेंद्र मोदी की भूमिका में हैं।
