नीलगाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार, हादसे में दो की मौत

अलवर. राजस्थान (Rajasthan) के अलवर (alwar) जिले में नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर पलट (Uncontrolled car overturned) गई, जिसमें कार में सवार एक महिला सहित दो लोगो की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों (Dead body) को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अलवर के राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया.

सत्संग से लौटने के दौरान हुआ हादसा

घटना जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक कार सवार भरतरी धाम से रात को सत्संग करने के दौरान वापस अलवर लौट रहे थे, तभी अकबरपुर हनुमान जी के मंदिर के सामने अचानक नीलगाय आ गई, जिसकी वजह से ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए तो कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि कार में बैठे सभी लोग एक ही परिवार के थे.
पुलिस ने सभी घायलों को ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की सहायता से 108 एंबुलेंस बुलाकर अलवर के ट्रॉमा वार्ड (Trauma ward) में घायलों को भर्ती कराया गया, जिसमें 2 लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित किया. मृतकों के शवों को अलवर के अस्पताल (Hospital) की मोर्चरी में रखवाया गया है. मृतकों की शिनाख्त कविता और उमराव नागर के रूप में हुई है.
 

Leave a Reply