नेल आर्ट टूल किट में जानें किन 4 चीजों को रखना है जरूरी

नाखूनों पर नेल आर्ट कराने का ट्रेंड आजकल जोरो पर है। आजकल लड़कियां अपने नेल्स को सुंदर बनाने के लिए तरहतरह के नेल आर्ट करवा रही है। सभी पर नेल्स को सुंदर बनाने का जनून हैं। वैसे आजकल ज्यादातर लड़किया नेल आर्ट करवाने के लिए पार्लर नहीं जाती बल्कि घर पर खुद से ही नेल आर्ट कर लेती हैं। वैसे नेल आर्ट बनाना बहुत आसान है और इसके लिए आपको सिर्फ नेल आर्ट किट की जरुरत पड़ेगी। जिसकी मदद से आप अपने अनुसार नाखूनों पर आर्ट बना सकती हैं। इस किट में कुछ चीजों का रहना बहुत जरुरी है। तो आइए जानें नेल आर्ट किट में कौन सी चीजें होनी चाहिए।

नेलपेंट रिमूवर

रिमूवर की जरुरत नेल पॉलिश को हटाने के लिए किया जाता है। इसके लिए नेल पॉलिश रिमूवर वाइप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन वाइप्स का आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको बता दें कि इसमें एसीटोन और एल्कोहल नहीं होता है।

 डॉटिंग टूल्स

नेल आर्ट बनाने के लिए नेल आर्ट किट में डॉटिंग टूल्स का होना बेहद जरुरी है। यह नाखूनों पर डॉट बनाने में मदद करता हैं। इसकी मदद से नाखूनों पर डिजाइन भी बनाए जा सकते हैं।

टोपकोट और बेसकोट

अपनी नेल आर्ट किट में एक अच्छी क्वालिटी और जल्दी सूखने वाला टोपकोट जरूर शामिल करें। टोपकोट की मदद से आप अपने नाखूनों पर शाइन ला सकती है। अपने नेल् के हिसाब से बेसकोट शामिल करें। आपके नाखूनों को अगर कैल्शियम की जरुरत है तो कैल्शियम बिल्डर की मदद लें। इसके लिए नेल पेंट लगाने से पहले बेसकोट लगाना बिल्कुल ना भूलें।

टूथपिक

टूथपिक का इस्तेमाल नाखूनों पर एसेसिरिज लगाने के लिए किया जाता है। नाखूनों पर एसेसिरिज लगाने के लिए टूथपिक का इस्तेमाल सही हो सकता है। इसके साथ ही यह डॉट बनाने में भी सहायक हो सकता है।

 

Leave a Reply