नेहरूनगर बीआरटीएस बस स्टेन्ड को बम से उड़ा देने की धमकी

अहमदाबाद | शहर के नेहरूनगर बीआरटीएस बस स्टेन्ड को बम से उड़ा देने की धमकी से पुलिस बेड़े में हड़कम्प मच गया| शनिवार की शाम को कंट्रोल रूम में एक शख्स ने फोन पर धमकी दी कि अगले तीन दिन के अंदर नेहरूनगर बीआरटीएस बस स्टेन्ड को बम से उड़ा दूंगा| शहर में सबसे व्यस्त बीआरटीएस बस स्टेन्ड को उड़ाने की धमकी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस काफिला घटनास्थल पर पहुंच गया| साथ ही क्राइम ब्रांच, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंच गया और जांच शुरू कर दी| अहमदाबाद के नेहरूनगर क्षेत्र के बीआरटीएस बस स्टेन्ड में बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही रहती है| पुलिस ने फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली है| पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करने वाला व्यक्ति अहमदाबाद के चंडोला क्षेत्र के निवासी होने का खुलासा है और वह मानसिक रूप से बीमार है, जिसका उपचार चल रहा है|

Leave a Reply