‘नेहरू और नया भारत‘ विषय पर मुख्यमंत्री देंगे छत्तीसगढ़ की जनता के नाम संदेश
रायपुर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की 55वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ‘नेहरू और नया भारत‘ विषय पर छत्तीसगढ़ की जनता के नाम संदेश देंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल के संदेश का प्रसारण 27 मई को रात्रि 8 बजे छत्तीसगढ़ स्थित सभी आकाशवाणी केन्द्रों सहित एफ.एम. रेडियो से भी किया जाएगा।