नोएडा पुलिस ने सेक्स रैकेट में पकड़ी तीन युवतियां, लॉकडाउन बना कारण

नोएडा । कोरोना महामारी  चलते मनुष्य पूरी तरह बेबस हो गया है। लोग अब कुछ भी काम करने के लिये बेबस हो गए हैं। हाल में नोएडा पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तीन युवक को मौके से धर दबोचा है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार महिलाओं ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन के दौरान वे बेरोजगार हो गई थीं। इसलिए देह व्यापार के धंधे में उतर गई। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 122 के सी- ब्लॉक में एक मकान में कथित रूप से देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने सोमवार रात वहां पर छापा मारा। अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने देह व्यापार अड्डे की कथित संचालिका, तीन युवतियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की हैं। गिरफ्तार युवतियों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान वे बेरोजगार हो गई थीं। इसलिए देह व्यापार के धंधे में उतर गई। पुलिस को यह जानकारी मिली है कि गिरोह के लोग विभिन्न माध्यमों से ग्राहकों से संपर्क करते थे तथा उनसे मोटी रकम लेते थे। पुलिस ने मौके से 4 मोबाइल फोन, 2 पर्स, 1 रजिस्टर, 1 आरसी, 9860 रूपये नगद व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply